मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल
18-Mar-2020 08:32 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बिहार विद्यालय परीक्षा संचालन अधिनियम का उल्लंघन करने तथा परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप में बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार को बेगूसराय के दस नियमित सहायक शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड करने के साथ ही इन लोगों पर विभागीय कारवाई भी शुरू की गई है और निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय होगा।
निलंबित किए गए शिक्षकों में उच्च विद्यालय मोहनपुर के शिक्षक शशिभूषण प्रसाद सिंह, उच्च विद्यालय परिहारा के शिक्षक कृष्ण मुरारी चौहान, उच्च विद्यालय बागबारा के शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बदलपुरा की शिक्षिका किरण देवी, उच्च विद्यालय महेंद्रपुर के शिक्षक बहादुर सिंह, बीएसएस कॉलेजिएट उच्च विद्यालय के शिक्षक डॉ सुबोध कुमार, उच्च विद्यालय सकरौली की शिक्षिका शकुंतला कुमारी, बीपी उच्च विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा, उच्च विद्यालय साहेबपुर कमाल के शिक्षक रामरतन प्रसाद यादव तथा ओमर उच्च विद्यालय तेघड़ा के शिक्षक जनक किशोर मिश्रा हैं।

इन शिक्षकों के विरुद्ध गठित आरोपों की जांच के लिए मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तथा प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी के रूप में माध्यमिक शिक्षा बेगूसराय के डीपीओ को नामित किया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिनियम 1961 का का उल्लंघन तथा परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए बिहार सरकारी सेवक नियमावली का उल्लंघन किया है। इधर बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा एक साथ दस शिक्षकों पर हुई कार्रवाई से शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है।