ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Home / bihar / मास्क नहीं पहनने पर टोका तो दारोगा ने की गाली-गलौज, SSP ने किया...

मास्क नहीं पहनने पर टोका तो दारोगा ने की गाली-गलौज, SSP ने किया सस्पेंड

25-Apr-2020 03:59 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : कानून का पालन करना सिर्फ आम जनता का काम है। पुलिस, नेता-विधायक क़ानून के बंधन से परे हैं।लगता तो यहीं है। एक पुलिसवाले को पत्रकार को टोकना महंगा पड़ गया। वो बुरी तरह भड़क गया और पत्रकार को गालियां दी। अब इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी जयंतकांत ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।


मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर पर एक दोरागा लोगों से मास्क पहन कर रोड पर निकलने और घर में ही रहने की अपील कर रहा था लेकिन उसने खुद मास्क नहीं लगाया था। स्थानीय चैनल के पत्रकार ने जब पुलिसकर्मी को बिना मास्क के देखा तो उससे सवाल कर बैठा "सर, आपने मास्क क्यों नहीं लगाया है?"पत्रकार का सवाल सुनते ही पुलिसकर्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और त्वरित प्रतिक्रिया में उन्होंने पत्रकार का माइक आईडी छीन लिया और गाली देते हुए धक्का दे दिया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार मामला बढ़ता देख अन्य पत्रकारों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।


गौरतलब है कि एकतरफ बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे पुलिसकर्मियों से जनता और पत्रकारों के दिल में जगह बनाने की अपील करते हैं। अक्सर वीडियो के माध्यम से और मीटिंग में भी यही कहते नजर आते हैं लेकिन पुलिसवाले हैं कि डीजीपी साहब की भी नहीं सुनते हैं। बता दें कि पत्रकारों की पिटाई और दुर्व्यवहार का यह कोई पहला मामला नहीं है, आए दिन सूबे के किसी न किसी शहर में इस तरह की घटना होती रहती है।वहीं मामला संज्ञान में आते हैं वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने आरोपित दारोगा को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया है।