ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / मार्च महीने में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में पारा 41 डिग्री...

मार्च महीने में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में पारा 41 डिग्री पर पहुंचा

20-Mar-2022 12:03 PM

PATNA : मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. पारा 41 के पार जा चुका है. यहां मौसम विभाग की तरफ से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक शनिवार को होली के दिन बिहार में बांका का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 


राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है. पटना में भी अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से बहुत ज्यादा ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में बारिश के कोई आसार नहीं है. लिहाजा गर्मी का सितम लोगों को इसी तरह झेलना पड़ेगा.


शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, गया का 37.5, भागलपुर का 39.4, पूर्णिया 37.1, पश्चिमी चंपारण 37.6, मुजफ्फरपुर 34.4, छपरा 35.8 दर्ज किया गया. सभी जिलों की सूची आप नीचे देख सकते हैं.


news image


वहीं शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि गया 37.1, भागलपुर 37.4, पूर्णिया 36.6, पश्चिम चंपारण 37 डिग्री, मुजफ्फरपुर का तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. इसके अलावा रोहतास का तापमान 38 डिग्री तक मधेपुरा का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. भोजपुर जिले का तापमान 33.6 डिग्री, वैशाली का 37.4 डिग्री, सीतामढ़ी में तापमान 39.3 डिग्री, औरंगाबाद में 37 डिग्री, नवादा में 38.8 डिग्री ,जमुई में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था.


मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है. उसके मुताबिक 24 मार्च तक ज्यादातर जिलों में पारा 40 डिग्री या उसके आसपास रहने की उम्मीद है. पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक हो सकता है जबकि 24 मार्च को 38 से 40 डिग्री तक के पारा रहने की उम्मीद है. दक्षिण पूर्वी बिहार जैसे भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में आज भी पारा 38 से 40 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. बिहार में फिलहाल में किसी भी इलाके के अंदर बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी है और ना ही निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना है. लिहाजा मार्च महीने में ही गर्मी के सितम से लोग परेशान हो रहे हैं.