EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
22-Mar-2022 12:13 PM
PATNA : बिहार में मार्च महीने की गर्मी ने लोगों को बेदम कर दिया है. आसमान से लगातार आग बरस रही है. सुबह होने के साथ और शाम ढलने तक के लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं. राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 37 से लेकर 40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. फिलहाल बारिश के कोई आसार भी नहीं है. लिहाजा गर्मी का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहने वाला है. पटना में कल यानी 21 मार्च को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी बक्सर जिले में रही. लगातार दूसरे दिन बक्सर में तापमान 39 डिग्री के पार रहा. सोमवार को बक्सर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 19.8 डिग्री रहा.
गया में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, भागलपुर में 37.6 डिग्री, अररिया में 37.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 37 डिग्री, शेखपुरा में 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पश्चिम चंपारण में 38 डिग्री वैशाली में 37.3 डिग्री औरंगाबाद में 37.6 डिग्री बेगूसराय में 37.9 डिग्री बांका में 38.1 डिग्री नालंदा में 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया राज्य के बाकी जिलों में तापमान 36 डिग्री या उसके ऊपर ही रहा है.
अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है. उसके मुताबिक राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास बना रहेगा. राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. दक्षिण पूर्व बिहार में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जा सकता है. यहां पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. भागलपुर बांका जमुई मुंगेर खगड़िया में सबसे ज्यादा तापमान रहने की उम्मीद है.