बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
10-Sep-2020 09:54 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष सरकार के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. सत्ताधारी दल के नेता भी विपक्ष को लगातार जवाब दे रहे हैं. बेगूसराय के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऊपर हमा बोला. विजय कुमार ने कहा कि एनडीए गठबंधन कोई स्वार्थ का गठबंधन नहीं है, यह विकास के प्रति समर्पित गठबंधन है. जो विकास को पसंद करते हैं वही इस गठबंधन से जुड़े हैं.
बेगूसराय के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि विकास जनता का आदेश है, एनडीए गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और रहेगा. सभी लोग मिलकर विकास के लिए समर्पित हैं और सीट का कोई लफड़ा नहीं है, नेतृत्व सक्षम है, हर समस्या का समाधान करेगा.
राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सोना का चम्मच लेकर जन्म लिए हैं. गांव-गली को नहीं देखे हैं, अनुभवहीन हैं, नकल करते हैं, लेकिन अक्ल नहीं है. नकल करने में जिनका अक्ल गड़बड़ाएगा तो चुनाव में उसका शक्ल गड़बड़ा जाएगा. बुरी तरह से फ्लॉप होने जा रहे हैं वह, आज एलईडी का जमाना है लेकिन वे बुुझ चुके लालटेन को जलाना चाहते हैं. दो तिहाई नौजवानों की आबादी डिजिटल इंडिया से जुड़ चुका है, यह एलईडी का युग देख रहा है. तेजस्वी यादव भ्रम में हैं, जातीय उन्माद से राजनीति का जमाना चला गया है. अब सामाजिक सौहार्द के प्रति जो समर्पित रहेगा, वही सत्ता और राजनीति में भागीदारी करेगा.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास के साथ कदम बढ़ा रहे हैं. जनता दो तिहाई से अधिक बहुमत से एनडीए को सत्ता में पहुंचाएगी.हर पार्टी के अंदर पसीना बहाने वाले लोग सम्मान चाहते हैं. लेकिन राजद और कांग्रेस परिवार से बाहर नहीं निकलती है. अपमान से दुखी रहने के कारण आज रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी छोड़ दी, उनके पाप का भागीदार नहीं बने. गांव-गरीब से जुड़े रहने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्तीफा देना डूबती नैया का प्रतीक है लाल सिंह के बुझने का प्रतीक है.