ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / bihar / मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे नालंदा, हाथ में बंदूक उठाकर लगाने लगे निशाना...

मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे नालंदा, हाथ में बंदूक उठाकर लगाने लगे निशाना

26-Dec-2022 02:07 PM

NALANDA : बिहार के वन-पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे बंदूक तानें नज़र आ रहे हैं। क्रिसमस डे से पहले तेज प्रताप नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे और वाइल्ड लाइफ जू सफारी और नेचर सफारी का परिभ्रमण किया। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने हाथ में बंदूक लेकर निशाना साध दिया। 



तेजप्रताप यादव ने सफारी के सभी टिकट काउंटर पर जाकर अलग-अलग एक्टिविटीज, इवेंट्स और राइड्स के टिकट खुद कटाए। उन्होंने नेचर सफारी के ग्लास स्काई वाॅक ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज के अलावे वाइल्ड लाइफ जू सफारी के जंगली जानवरों को घूम घूमकर मुआयना किया। सफारी में घूमने आए स्कूली बच्चों और पर्यटकों से बातचीत कर उनका अनुभव को भी शेयर किया। इस दौरान स्कूली बच्चों के अलावे अन्य पर्यटकों ने उनके साथ  सेल्फियां भी ली।


 

बिहार सरकार के मंत्री ने रायफल शूटिंग रेंज, आर्चरी के तीरंदाजी रेंज में लक्ष्यभेदी निशाना भी लगाया। साथ हीं सभी थ्रिलर इवेंट्स और राइड्स ऑपरेशन से रुबरु होकर काफी खुश और रोमांचित हुए। घूमने के बाद तेज प्रताप यादव ने अल्पाहार तथा ग्रीन टी का स्वाद उठाया‌‌ और फिर वे अपने काफिले के साथ पटना को रवाना हो गए।