BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
29-Jun-2022 12:45 PM
PATNA: बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम सक्रिय है. जिसकी वजह से उत्तर बिहार के करीब 20 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. पटना में कई दिनों बाद तेज बारिश हुई. लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत तो जरूर महसूस की. लेकिन कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के बड़े मेडिकल कालेजों में शुमार नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के वार्ड में बारिश का पानी पहुंच गया है.
थोड़ी देर झमाझम बारिस से जहां मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, राजधानी पटना की सड़को पर बारिस का पानी जम गया. पटना सिटी के चौक शिकारपुर इलाके के सड़को पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. बारिस के पानी में चल रहे वाहन डूबते नजर आए. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सबसे निचले हिस्से में स्थित मेडिसिन विभाग के वार्ड में भी बारिश का पानी प्रवेश कर गया.
अस्पतला में पानी के जल जमाव के कारण मरीजों, स्वजनों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सफाई कर्मी वार्ड से पानी निकालने में जुटे हैं. पानी को अस्पताल से निकलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डीजल चलित मोटर लगाये गये हैं. पानी निकालने के लिए छोटे पंप की व्यवस्था की गई है. वहीं, शहर में जगह-जगह हुए जल जमाव ने पटना नगर निगम की पोल भी खोल कर रख दी है.