गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
31-Jul-2020 12:53 PM
By Badal
PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड कोरोना को देखते हुए अब सरकार अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे लगातार कोविड अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज पटना सिटी के कंगनघाट स्थित कोविड केयर अस्पताल पहुंचे और वहां मरीजों से मुलाकात की। मंगल पांडे ने पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया।
कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंगल पांडे ने अस्पताल में किए गए स्वास्थ्य इंतजामों पर संतोष जताया। बिहार में शनिवार से लैब टेक्नीशियनों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंगल पांडे ने कहा कि विभाग के अधिकारी इस संबंध में बातचीत से कर रहे हैं। मंगल पांडे ने कहा कि पटना में लगातार कोरोना मरीजों के लिए इलाज की सुविधा बढ़ाई जा रही है हालांकि फिलहाल उन्होंने आईजीआईएमएस को कोविड अस्पताल बनाए जाने से इंकार कर दिया।
मंगल पांडे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में कोरोना मरीजों से बातचीत की है और सबने स्वास्थ्य व्यवस्था पर संतोष जताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना का संक्रमण बड़ा है लेकिन स्वास्थ विभाग निरंतर इस पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है।