अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Sep-2022 01:39 PM
BHOJPUR: भोजपुर के बिहिया से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सिपाही ने अपनी गिर्ल्फ्रेंड से शादी रचाई। इस शादी में जगदीशपुर एसडीपीओ, बिहिया थानाध्यक्ष समेत पुलिस स्टेशन के तमाम स्टाफ बतौर बाराती बनकर आए। स्थानीय लोगों को भी शादी में शामिल किया गया। इस शादी की चर्चा इसलिए तेज़ हो गई क्योंकि इस शादी में न तो ढोल-नगाड़े बजे और न ही कोई शहनाई। इसके बावजूद ये शादी देखने लायक रही।
सिपाही दूल्हा बिहिया थाने में तैनात हैं, जिनका नाम रविन्द्र चौधरी है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निशा कुमारी के शादी रचाई। इस दौरान थाने के सभी कर्मचारी बाराती और साराती बनकर आए थे। शादी के बाद जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन और थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक़ जब रविंद्र अपनी पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्हें अपने गांव की निशा से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों शादी के लिए सहमत हो गए। हालांकि निशा के घरवाले इस शादी के लिए आपत्ति जता रहे थे। ये शादी काफी अनोखी रही, जिसकी चर्चा अब पूरे गांव में हो रही है।