ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / bihar / महिला आरक्षण को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब आरक्षित कोटे में...

महिला आरक्षण को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब आरक्षित कोटे में केवल बिहार की महिलाओं की होगी बहाली

19-Mar-2021 07:26 AM

PATNA : सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बिहार में आरक्षित कोटे के तहत महिलाओं की जितनी संख्या में नियुक्ति होनी है उसमें केवल बिहार की महिलाओं को ही हिस्सेदारी मिलेगी। महिलाओं के लिए आरक्षित नौकरी लगभग 60 फ़ीसदी तक हो चुकी है शेष 40 फीसदी को गैर आरक्षित वर्ग की रिक्ति कहा जाता है। इसके अंतर्गत किया गया इसके अंतर्गत मेरिट के आधार पर राज्य एवं राज्य के बाहर की महिलाओं के लिए आरक्षण खुला रखा गया है। 


सरकार ने बिहार विधान सभा में एक ध्यानाकर्षण के जवाब में इस बात की जानकारी दी। विधानसभा में आनंद शंकर सिंह समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार से ध्यानाकर्षण के जरिए सवाल पूछा था। इसके जवाब में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने इस बात की जानकारी दी सरकार ने कहा कि मेरिट के आधार पर चयन की प्रक्रिया में बिहार की गैर आरक्षित वर्ग की महिलाओं के साथ भेदभाव की बात कहना सही नहीं है। राज्यधीन सेवा में महिलाओं के लिए 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण में गैर आरक्षित वर्ग के अधीन आने वाली महिलाओं का आरक्षण 17.50% है।


महिला आरक्षण को लेकर नीतीश सरकार ने जो स्टैंड क्लियर किया है उसके बाद यह है कि अब 40 फ़ीसदी की रिक्ति में दूसरे राज्यों की महिलाओं को ही बहाली के अंदर लाभ मिलेगा। बाकी 60 फीसदी में केवल बिहार की महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।