EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
09-Apr-2025 10:47 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahatma Gandhi Setu Jam : राजधानी पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल पर बुधवार सुबह से भीषण जाम लगा है। जिससे यातायात पूरी तरह से ठप है। लगभग 6 घंटे से अधिक समय से पुल पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के कारण लोग बेहद परेशान हैं। हाजीपुर और पटना की ओर जाने वाली दोनों लेन पूरी तरह से बाधित है।
जाम की स्थिति ऐसी है कि लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर पैदल ही पुल पार करने को मजबूर हो गए हैं। पुल पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने वाला कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। जाम की मुख्य वजह पुल पर ट्रकों की भारी भीड़ बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक पुल के दोनों लेन में बड़े मालवाहक ट्रक खड़े हैं और वन वे में भी दो-दो लाइनें बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और वाहन नियंत्रण की कमी के कारण गांधी सेतु पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। लोग पिछले 6 घंटे से महाजाम में फंसे हुए हैं, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।