तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
07-Jan-2025 04:19 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में अवैध संबंध के आरोप में नाबालिग लड़का-लड़की की पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की गयी। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल में यह सुनाई दे रहा है कि पिटाई करने वाला यह कह रहा है कि इसको सोशल मीडिया पर मत डालना नहीं तो पुलिस पकड़ लेगी।
मधुबनी जिले का हरलाखी थाना क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। खूंटे से बांधकर नाबालिग की पिटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और घटना सामने आई है, जहाँ लोगों ने कानून को अपने हाथों में लेकर तालिबानी सजा दी। हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गाँव में अवैध संबंध के आरोप में एक नाबालिग लड़का और लड़की को पेड़ में बांधकर सरेआम पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक ही गाँव के हैं और नाबालिग हैं। वे आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। लड़के को गाँव में एक ट्रैक्टर के रोटावेटर से पेड़ में बांध दिया गया, और फिर लड़की को भी पीटते हुए पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। एक अन्य वीडियो में, लड़की को एक लड़के द्वारा डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है।
पिटाई करने वालों ने ही इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है, जिसके चलते गाँव में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वे मामले की जाँच कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस को शिकायत मिलने का इंतजार है, जबकि वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई युवक नजर आ रहे हैं जो इस दौरान यह कह रहे हैं कोई भी इसे सोशल मीडिया पर मत डालना नहीं तो पुलिस पकड़ लेगी। अब देखना यह होगा कि पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद क्या सही में इन सभी को पुलिस पकड़ पाएगी?
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट
मधुबनी में कुछ युवकों ने प्रेमी युगल को तालिबानी सजा दी। पेड़ में बांधकर दोनों की सरेआम पिटाई की गयी। दोनों चीखते रहे चिलाते रहे लेकिन किसी के कान तक जूं नहीं रेंगा। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल #Bihar #BiharNews #madhubani pic.twitter.com/0T1GPRVbOR
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 7, 2025 :1-1:62">