Bihar News: मधुबनी में सोमवार की देर शाम चाय पी रहे चार लोगों को तेज रफ्तार मारुति वैन ने रौंद डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहीया गांव की है।
गंभीर हालत में दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं मृतक के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों की पहचान कोरहिया गांव के 77 वर्षीय मोहम्मद तसलीम और 55 वर्षीय मोहम्मद सफीक के रूप में की गई।
वहीं घायल की पहचान मोहम्मद हुसैनी और मोहम्मद जफिर के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन चालक को अरेस्ट कर लिया है और वैन को जब्त कर थाने ले गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव