तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
27-Apr-2025 11:52 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में क्राइम का ग्राफ में सांप-सीढ़ी का खेल हमेशा चलता रहता है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। कई दफे यह खबरें आपसी विवाद से जुड़ी हुई होती है और कई चोरी,छिनतई या गोलीबारी से जुड़ीं होती है। अब एक ऐसा ही मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां एक साले ने अपने जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, मधुबनी में एक साले ने अपने जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का भावना उत्पन हो गया। उसके बाद लागों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कारवाई में लग गई है। यह घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशनपुर गांव के धोबीघाट के समीप का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव के 35 वर्षीय नूधो यादव की शादी सीतामढ़ी जिला के चोरौत थाना क्षेत्र के बलसा गांव में हुई थी। यह बीती शाम अपने ससुराल आया हुया था। तभी इसे बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अग्रूपट्टी गांव निवासी बउआ यादव और खुद का साला नवीन यादव घर से बुलाकर ले गया और कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। अबआज सुबह 6 बजे के आसपास बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशनपुर गांव के धोबी घाट में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर मृतक के साले नवीन यादव को पकड़ कर साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
वहीं बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है कि। पुलिस यह मालुम करने में लगी हुई है कि आखिर साले ने किस बात को लेकर बहाने से जीजा को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के साढू नागेंद्र यादव और मृतक का चचेरा भाई अशोक यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी देवी व चार बच्चों के चीत्कार से गांव में मातम पसरा है