ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Modi In Bihar: पीएम मोदी के बिहार आगमन से पहले इस विभाग के कर्मियों की छुट्टियाँ रद्द, ताजा आदेश के बाद लापरवाही की तो खैर नहीं

Modi In Bihar: बिहार में पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में सभा होनी है, इससे पहले इस विभाग के कई कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है.

14-Apr-2025 08:39 AM

By First Bihar

Modi In Bihar: बिहार में पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में सभा होनी है. नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी जहां पार्टी लेवल पर जोर-जोर से की जा रही है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी जारी है. इसके अलावा बिहार सरकार का स्वास्थ्य महकमा भी तैयारी में लगा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंचायती राज दिवस पर मधुबनी में होने वाली सभा को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार लगातार चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारी में जुटे हैं. विभिन्न विभागों के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम के साथ चुस्त-दुरुस्त स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी बनाई गई है ।


100 स्पेशलिस्ट चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बनाकर 15 मेडिकल कैंप को तैयार रखा गया है. इन मेडिकल कैंप को एंबुलेंस, ट्रीटमेंट सहित विभिन्न प्रकार की अत्यंत आवश्यक दवाई, वैक्सीन और स्वास्थ्य उपकरण से लैस रखा जाएगा। जहां कहीं भी पार्किंग है वहां पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है. सभास्थल से लेकर प्रधानमंत्री के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैयार किया गया है. 


बिहार का स्वास्थ्य महकमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम को लेकर हाई एलर्ट पर है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल, झंझारपुर का अनुमंडल अस्पताल और अररिया संग्राम के ट्रॉमा सेंटर को ICU सहित हाई लेवल हेल्थ ट्रीटमेंट के लिए तैयार किया गया है।


इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने मधुबनी के तीन और दरभंगा के एक निजी अस्पताल को भी प्रधानमंत्री की सभा को लेकर उच्च तकनीक से लैस स्वास्थ्य सुविधा के साथ अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इन अस्पतालों का दौरा मधुबनी व राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्य कर्मियों चिकित्सकों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई  है।


कुमार गौरव की रिपोर्ट