ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला

शादी के बाद पांच साल बाद एक बेटा होने के बाद दहेज मांगा जा रहा था। जब मांग पूरी नहीं तब पति ने कुदाल से पत्नी का गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

26-Apr-2025 07:21 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में सनकी पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को कुदाल से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। घटना बिस्फी  प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव की है जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि अरेर थाना क्षेत्र के बलहा गांव के  श्यामसुंदर यादव की 25 वर्षीय पुत्री सोनी देवी की शादी पटाना  थाना क्षेत्र के रघु यादव के बेटे रति लाल यादव से 10 जुलाई 2020 को संपन्न हुई थी।जिसमें श्याम सुंदर यादव ने रति लाल यादव को दहेज में जमीन बेचकर 5 लाख रुपए दिए थे।  शादी के बाद सोनी देवी को एक पुत्र हुआ वह पुत्र 8 महीने का है।


सोनी देवी के चाचा देव सुंदर यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार बाद और दहेज की मांग की जा रही थी जो देने में मेरा भाई असमर्थ था मेरी भतीजी सोनी पिछले कई वर्षों से मायके में ही रह रही थी आठ रोज पूर्व रती लाल यादव आया और कहां की अच्छा से रखेंगे और उसको बिरादरी करा कर ले गया। इसके बाद तीन दिनों पूर्व उससे उसका मोबाइल छीन लिया ।


शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास में सोनी देवी के ससुराल के आसपास रहने वाले उसके मायके के रिश्तेदारों ने सोनी देवी की हत्या की सूचना उसके मायके वालों को दी जिसके बाद पटाना  थाना को सूचना दी गई। इसके बाद मायके वाले भी सोनी देवी के ससुराल पहुंच गए उसके पति को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ किया आसपास में छानबीन की गई तो गड्ढे में छुपा कर रखा गया  खड़ के नीचे से शव  बरामद  कर लिया । शव के पास से बाड़ी मात्र में चीनी ,ज्वलनशील पदार्थ भी बरामद किया । 


पुलिस ने पति रति लाल यादव ससुर रघु यादव और सास  को भी  गिरफ्तार कर लिया है । शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है ।मामले की छानबीन पुलिस कर रही है । घटना के बाद आक्रोशित सोनी देवी के परिजन उसके ससुराल के  ही आंगन में ही शव  को जलाने  की जिद पर अरे थे घटना से गांव में आक्रोश व तनाव फैल गया ।


पुलिस ने समझा बुझा  कर सभी को शांत किया है गांव में पुलिस कैंप कर रही है वहीं आरोपियों को गिरफ्तार हिरासत  में रखा गया है डीएसपी निशिकांत भारती थाना अध्यक्ष पुलिस, निरीक्षक सभी आरोपियों से पूछताछ मैं जुटे हैं मृतक के  8 माह के पुत्र  को पुलिस ने बरामद कर लिया है । बताया जाता कि उसकी सास  उसके बच्चे की हत्या करने के लिए लेकर भाग गई थी।