ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है

मधुबनी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि एक रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। समाज में अगर सिर उठाकर जीना है तो शिक्षित होना जरूरी है।

30-Apr-2025 08:42 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में एक जनसभा को वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने संबोधित किया। लोगों से कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता, उसे छीनना पड़ता है। भगवान भी कहते हैं, कर्म करो तब ही फल मिलेगा। मुकेश सहनी ने आगे कहा कि समाज में अगर सिर उठाकर जीना है तो शिक्षित होना जरूरी है।


विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि छिनना पड़ता है। मधुबनी के अरेड के बलाइन में आज लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि भगवान भी कहते हैं कि कर्म करोगे तभी फल मिलेगा। इसलिए हमें कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए। 


उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। उन्होंने कहा कि समाज में अगर सिर उठाकर जीना है तो शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भी लंबी लड़ाई लड़ी तब जाकर देश आजाद हुआ।



वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा, हमें लड़ाई लड़नी होगी। आज पिछले कई सालों से हम लोग निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर हमारे पूर्वज पहले संघर्ष करते तो आज हमें आरक्षण मिल गया होता।


उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास वोट की ताकत है, लेकिन हम उसे समझ नहीं पा रहे हैं। जब अपनी सरकार होगी तो हमें अधिकार भी मिल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपनी सरकार बनाने की अपील की।