ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

मधुबनी में दहेज दानवों की करतूत: दो लाख रूपये के लिए 2 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या

मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुरालवालों ने ऐसा पीटा की जान चली गयी। ससुरालवालों ने उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी और शव को जलाने के लिए आम के बगीचे में ले गये।

01-May-2025 07:14 PM

By First Bihar

MADHUBANI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं, इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हटनी में एक विवाहिता की पीट-पीटकर ससुरालवालों ने जान ले ली। फिर शव को आम के बगीचे में जलाने चले गये। तभी इस बात की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले वहां पहुंच गये। जिसे देखते ही ससुराल वाले चिता पर शव छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गये। 


मृतका की पहचान रणजीत साह की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संगीता देवी को दो बच्चे हैं। एक 6 साल का है तो दूसरा 8 साल का है। शादी के दस साल बाद भी ससुरालवाले दो लाख रूपये दहेज की मांग कर रहे थे। कह रहे थे कि दो लाख बाप के घर से नहीं लाई तो जान से मार डालेंगे। इस बात की सूचना पीड़िता ने फोन पर अपने मायके वालों को दी। बताया कि सास,ससुर, भैसुर व ससुराल के अन्य सदस्य आए दिन और दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर वो अक्सर मेरी पिटाई करते रहते हैं। 


ससुरालवाले मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। अब वो कह रहे हैं कि दो लाख रूपया नहीं मंगवाई तो जान से मार डालेंगे। संगीता की बातें सुनने के बाद उसके पिता और भाई उसके घर के लिए निकल पड़े। लेकिन जब तक वो बेटी के घर पहुंचते तबतक उसकी जान चली गयी। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुरालवालों ने ऐसा पीटा की जान चली गयी। ससुरालवालों ने उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी और शव को जलाने के लिए आम के बगीचे में ले गये। 


जब ससुरालवाले शव को जला रहे थे, तभी मायके वाले वहां पहुंच गये। जिन्हे देखते ही सभी ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मायकेवालों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस मृतका के ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है, परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए।