Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
15-Dec-2025 10:07 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावे सरकार अक्सर करती है, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अक्सर बातें करते हैं लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है? यह मधुबनी सदर अस्पताल में देखने को मिला।
जहां मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज जब ठंड से कपकपा रही थी। तब पति ने वहां की नर्स से कंबल की मांग की। तब नर्स ने उसे फटा हुआ कंबल दे दिया। जब मरीज के पति ने कहा कि फटा हुआ कंबल है, पत्नी ठंड से कपकपा रही है, फटे हुए कंबल से ठंड कैसे जाएगी। तब नर्स ने कहा कि यही है चाहिए तो ले जाओ। मजबूरन युवक को फटा हुआ कंबल लेना पड़ गया।
लेकिन सवाल यह उठता है कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करने वाली सरकार का इस ओर ध्यान क्यों नहीं है, ठंड में मरीज को कंबल भी नसीब नहीं हो रहा है। मधुबनी जिला मुख्यालय के मॉडल सदर अस्पताल का जब यह हाल है, तो दूर-दराज इलाकों में स्थित सरकारी अस्पतालों की स्थिति क्या होगी यह कहना मुश्किल है।
मॉडल सदर अस्पताल के दूसरे तले पर स्वास्थ्य विभाग का प्रशासनिक कार्यालय है। सदर अस्पताल से चंद दूरी पर एसडीएमआरसीएस का आवास है इसके बावजूद मॉडल सदर अस्पताल में मरीज को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। दरअसल अंधराठाढ़ी प्रखंड के हरना गांव की अखतरी खातून एक सप्ताह से हॉस्पिटल में भर्ती है, उसे अस्पताल की ओर से फटा हुआ कंबल नसीब हुआ है। उसी से वो कपकपाती ठंड से मुकाबला कर रही है।


