ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, भाई की मौत; बहन गंभीर रूप से घायल

Bihar News: मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में NH-27 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी ममेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक अपनी बहन को परीक्षा दिलाने दरभंगा ले जा रहा था।

08-Jun-2025 11:37 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र स्थित कनकपुर गांव के पास NH-27 पर आज सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।


गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए रामशिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार महतो के रूप में हुई है, जो झंझारपुर के नवानी गांव के निवासी राजकुमार महतो के पुत्र थे। घायल युवती की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो गौरी शंकर महतो की पुत्री हैं। 


जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार अपनी ममेरी बहन प्रिया को दरभंगा में परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी