ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News : तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News :मधुबनी के दामोदरपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची सोनाक्षी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। नाव पलटने की वजह से यह हादसा हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है।

13-Apr-2025 04:36 PM

By First Bihar

Bihar News :मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना गांव के दक्षिणबारी टोले की है, जहां तालाब में नाव पलटने से बच्ची गहरे पानी में डूब गई।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर के वक्त गांव के तीन बच्चे महदई पोखर में नहाने गए थे। इस दौरान वे एक नाव पर सवार हो गए। नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद दो बच्चे किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 13 वर्षीय सोनाक्षी गहरे पानी में डूब गई। 


बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर बच्ची को खोजने लगे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सोनाक्षी को बाहर निकाला गया और तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी शिवन पासवान की पुत्री सोनाक्षी के रूप में हुई है। वह पढ़ाई में होशियार थी और परिवार की बड़ी उम्मीद थी।परिवार को खबर मिलते ही चीख पुकार मच गयी |