तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
03-Jul-2025 05:02 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में करीब 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद शराबंदी वाले बिहार में लोग चोरी छीपे शराब का सेवन कर रहे हैं और धंधेबाज शराब के साथ-साथ सुखा नशा भी बेच रहे हैं। स्मैक और गांजा का कारोबार अब पान की गुमटी से चल रहा है। ताजा मामला मधुबनी का है जहां गुटखा और पान की दुकान में गांजा बेचा जा रहा था। इंडो-नेपाल सीमा पर देवधा थाना क्षेत्र से दो सगे भाइयों को दबोचा गया है।
जो पान और गुटखा की आड़ में गांजा बेचा करते थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसएसबी की 48वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। देवधा थाने की थानेदार प्रीति भारती ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ छापेमारी कर दो सगे भाई दिलीप नायक और नवीन नायक को अरेस्ट किया।
पेमारी के दौरान दुकान से 4 किलो 390 ग्राम गांजा,540 भारतीय मुद्रा,100 का नेपाली मुद्रा,दो स्टील प्लेट,एक कैंची और दो मोबाईल बरामद किया है। दिलीप नायक उसके भाई नवीन नायक क्यूटरी देवधा निवासी स्वर्गीय जानकी नायक का पुत्र है। दोनों भाईयों के खिलाफ कांड संख्या 67/25,दिनांक 2/7/25.धारा 20/22 NDPS ATC दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नशे के खिलाफ और तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। नशा के कारोबार करने वाले तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और शराबबंदी कानून को भी सख्ती से लागू किया जाएगा.