ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या

12-May-2025 10:49 PM

By First Bihar

  • MADHUBANI: मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसापुर गांव से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह को लेकर लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान नीरज दास के रूप में हुई है, जिनकी मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में हो गई।

  • प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिजनों ने किया जानलेवा हमला

घटना के अनुसार, मनसापुर गांव निवासी एक युवक सूरज दास ने अपनी प्रेमिका पुष्पा से प्रेम विवाह कर लिया था। यह विवाह लड़की के परिवार को नागवार गुज़रा। इसी नाराजगी में लड़की के पिता, दादा (रविन्द्र चौधरी), भाई (रूपेश चौधरी और सक्षम चौधरी), मां (अनीता देवी) समेत अन्य परिजनों ने मिलकर सूरज के माता-पिता पर हमला कर दिया।


भीड़ ने नीरज दास और उनकी पत्नी रेणु देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल नीरज दास को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेणु देवी की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।


हत्या के बाद गांव में तनाव, सड़क जाम कर परिजनों का प्रदर्शन

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक प्रदर्शन किया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मनसापुर गांव की मुख्य सड़क को जाम कर दिया।


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने परिजनों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।


आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।


प्रेम विवाह के नाम पर हिंसा-समाज के लिए गंभीर संदेश

यह घटना न सिर्फ मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समाज में आज भी प्रेम विवाह को लेकर असहिष्णुता और जातिगत मानसिकता किस हद तक लोगों को उग्र बना सकती है। एक पिता को इसलिए जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसके बेटे ने अपनी पसंद से विवाह किया।