ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

मधुबनी में 8 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

30-Mar-2025 10:54 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमानदर के अरेर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव के पासवान टोला  में आग लगने से आठ घर, चार मवेशी, सोने चांदी के जेवरात, एक लाख नगद सहित लाखों की संपति जलकर खाक हो गई। अगलगी की इस घटना से अग्नि पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही आग की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गये हैं। 


बताया जाता है कि रविवार की दोपहर  रेशमा देवी के घर में सबसे पहले आग लगी। जहां घर धूं-धूं कर जलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अपने आगोश में रामजी पासवान, रामाशीष पासवान, भरोसी पासवान, सरोज पासवान, सुरेन्द्र पासवान, राजू पासवान और राम प्रवेश पासवान के एक एक घर को समां लिया। इधर, आग की लपटों को देख आसपास के लोग आग लगी-आग लगी का शोर मचाते हुए दौड़े और जिसके हाथ जो लगी, उसी से आग बुझाने में जुट गये।


 लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा था, आग की लपटें तेज होती जा रही थी और सभी घर धूं धूं कर जल रहे थे। उधर, अगलगी की घटना की सूचना अड़ेर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। जहां जानकारी मिलते ही अग्निशमन की 2 बड़ी और 1 छोटी वाहन पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में लग गई। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। 


बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना में सभी के एक एक सहित 8 फूस-एस्बेस्टस की घर, सोना चांदी की जेवरात, 4 साईकिल, 1 बाईक, अनाज, कपड़ा, फर्नीचर जलकर राख हो गये। वहीं सभी 8 लोगों के घर में रखें करीब 1 लाख रुपये भी जलकर स्वाहा हो गये। इसके अलावे इस दर्दनाक घटना में झुलसने से चार गायें की भी मौत हो गई। साथ ही आग बुझाने के दौरान चपेट में आने से रामफल पासवान तथा अजीत राम जख्मी हो गये। जिनका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है । बिजली की लुंज-पुंज व्यवस्था के कारण शॉर्ट सर्किट से गांव में आग लग गई है ।