तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
15-Jan-2025 02:26 PM
By First Bihar
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर है.कई जिलों में मुख्यमंत्री की यात्रा का समापन हो गया है.मधुबनी में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी है. जेडीयू ने इसके लिए अपने नेता नीतीश कुमार को बधाई दिया है.जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई प्रगति यात्रा ने मधुबनी जिले के समावेशी विकास को एक नई दिशा दी है। उनके कुशल मार्गदर्शन में मिथिलांचल, विशेष रूप से मधुबनी जिले में, विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता रही है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलित विकास सुनिश्चित हो और विकास की धारा राज्य के हर हिस्से तक पहुंचे।
जेडीयू महसाचिव रंजीत झा ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, मिथिला की माटी के सच्चे सपूत संजय कुमार झा की महत्वपूर्ण भूमिका भी प्रशंसनीय रही। उनके सामूहिक प्रयासों से मिथिलांचल क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफलता मिली है।उन्होंने कहा कि पूर्व की मुख्यमंत्री यात्राओं की तरह, इस बार की प्रगति यात्रा में भी जिले को विकास की नई सौगातें मिली हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप मधुबनी में सड़क परिवहन, बिजली आपूर्ति, विद्यालय भवन निर्माण, सिंचाई और कृषि के क्षेत्र में नहर परियोजनाओं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और कला व उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई नई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें कमला-पुरानी कमला-जीवछ नदियों की इंटरलिंकिंग, पश्चिमी कोसी नहर के बिंदेश्वर स्थान उप-शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण और मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मधुबनी जिले में स्थित माँ सीता और प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और संजय कुमार झा के समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण मिथिलांचल के विकास की यात्रा निरंतर जारी है। इस प्रगति यात्रा ने न केवल जिले के विकास को गति दी है, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा है।