ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर और लखनौर प्रखंड के कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

19-Jun-2025 07:17 PM

By First Bihar

Bihar News: सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा आजअपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शिरकत किया. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा आज झंझारपुर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सह नगर परिषद झंझारपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार राजा एवं नवनियुक्त उपाध्यक्ष सह जद(यू) के झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष ठक्को राय को प्रखंड कार्यालय, झंझारपुर स्थित कार्यालय कक्ष में पहुंचकर शुभकामनाएं दी। 

इसके अतिरिक्त लखनौर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सह लखनौर दक्षिणी के भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन कांत मिश्र एवं नवनियुक्त उपाध्यक्ष सह जद(यू) के लखनौर प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत चौधरी को प्रखंड कार्यालय, झंझारपुर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर शुभकामनाएं दी। 

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि ये सभी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सरकार द्वारा संचालित प्रखंड स्तरीय विकास कार्यों के क्रियान्वयन और शिकायतों के समुचित निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. जिससे झंझारपुर एवं लखनौर प्रखंड में जन आकांक्षाओं को एक नई ऊर्जा मिल सकेगी.