तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
26-Jul-2025 12:33 PM
By First Bihar
Bihar News: सुशासन वाले बिहार में बेलगाम दबंग और अपराधी खुशी और जश्न के मौके को भी मातम में बदल दे रहे हैं. मधुबनी से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. निकाह यानि शादी के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. इसमें दूल्हे के एक रिश्तेदार की जान चली गई.
निकाह के बाद हर्ष फायरिंग
मधुबनी में शादी की शहनाइयों के बीच जश्न की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब हर्ष फायरिंग के दौरान 18 वर्षीय किशोर इफ्तेखार कौशर की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई. ये घटना शुक्रवार की रात मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव में घटी, जहां शादी का जश्न देखते ही देखते मातम और चीख-पुकार में तब्दील हो गया.
निकाह में मातम
घटना महपतिया गांव के वार्ड संख्या 4 की है। गांव के मो. नेहाल की बड़ी बेटी की शादी थी, जिसकी बारात दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव से आई थी. निकाह की रस्म पूरी हो चुकी थी और मेहमानों को भोज भी परोसा जा चुका था. शादी का जश्न अपने चरम पर था — पटाखे फोड़े जा रहे थे, ढोल बज रहे थे और मेहमान नाच-गाने में मशगूल थे.
इसी बीच जश्न मनाने के लिए बंदूक और रायफल से फायरिंग शुरू कर दी गई. रायफल से निकली एक गोली महपतिया गांव के ही वार्ड 5 निवासी मो. मसीउल्लाह के 18 वर्षीय बेटे इफ्तेखार कौशर उर्फ लाला के सिर में जा लगी. गोली सिर को चीरती हुई आर-पार निकल गई और इफ्तेखार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि निकाह में फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.
गांव में मातम और आक्रोश
शादी की खुशी के इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक इफ्तेखार को दूल्हे का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक परंपरा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.