ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: आम जनता का क्या होगा, यहाँ पुलिस अपने सामान की ही रक्षा नहीं कर पा रही

Bihar News: पुलिस का काम होता है आम जनता की रक्षा करना लेकिन तब क्या हो अगर पुलिस ही चोरों से सुरक्षित नहीं है, ताजा मामले में यही हुआ है।

19-May-2025 09:29 AM

By First Bihar

Bihar News: मधुबनी जिले में होमगार्ड जवान के दो राइफल की चोरी से पूरे पुलिस महकमे में  हरकंप मचा हुआ है। मामला खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना अंचल का है। बताया जाता है कि शनिवार को शाम में ही किसी वक्त अंचल गार्ड के कमरे की खिड़की को तोड़ कर दो राइफल की चोरी कर ली गई। चोरी का मामला शनिवार की रात्रि में सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।


रविवार तक दिन भर खुटौना ललमनिया और लौकहा थाने की पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करती रही लेकिन राइफल अब तक बरामद नहीं होने के बाद दो अंचल गार्ड राम लखन कामत और  विनोद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर  फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार घटना की अपने स्तर से छानबीन कर रहे।


वहीं, मामले की जानकारी होने पर SP योगेंद्र कुमार ने फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में  स्पेशल जांच टीम का गठन कर लौकहा, ललमनियां, फुलपरास, लौकही सहित कई थानों को राइफल की बरामदगी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी का निर्देश दिया है।


बताते चले कि खुटौना थाना क्षेत्र हथियार तस्कर, हथियार निर्माताओं और अपराधियों का गढ़ रहा है। पूर्व में खुटौना थाना क्षेत्र में थाने से महज 6-700 मीटर की दूरी पर कई महीनो से कृषि यंत्र के निर्माण के नाम पर चल रही मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन STF ने किया था। अब देखना होगा कि मधुबनी पुलिस को राइफल बरामदगी में कितनी जल्दी सफलता मिलती है।


मधुबनी, कुमार गौरव की रिपोर्ट