तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
01-Jul-2025 10:16 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मशहूर डॉक्टर के बेटे को स्कूल के बाहर दिनदहाड़े अगवा करने की कोशिश की गई। यह वारदात झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के सामने हुई है। चार नकाबपोश अपराधी सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर बच्चे को जबरन खींचकर ले जाने की फिराक में थे। लेकिन डॉक्टर के ड्राइवर के साहस ने अपराधियों के इस खतरनाक मंसूबे को विफल कर दिया है।
सुबह के समय जब डॉक्टर सत्यदेव का बेटा कार्तिक अपनी कार से स्कूल पहुंचा, नकाबपोश अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही कार्तिक स्कूल के मुख्य गेट पर उतरा, बदमाशों ने उसे अपनी गाड़ी में खींचने की कोशिश शुरू कर दी। तभी ड्राइवर ने स्थिति को भांप लिया और बिना देर किए अपराधियों से भिड़ गया। इस दौरान ड्राइवर और बदमाशों के बीच जबरदस्त हाथापाई हुई। अपराधियों ने ड्राइवर की आंख पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया, लेकिन ड्राइवर ने हिम्मत नहीं हारी और डटकर मुकाबला किया।
इस हंगामे का फायदा उठाकर कार्तिक भागकर स्कूल परिसर में चला गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। जैसे ही सड़क पर भीड़ जुटने लगी, अपराधी अपनी सिल्वर बोलेरो में सवार होकर वहां से तुरंत फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन अपराधियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
डॉक्टर सत्यदेव ने इस घटना को फिरौती के लिए अंजाम दी गई साजिश बतलाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और संभवतः यह अपहरण का प्रयास पैसे की उगाही के लिए किया गया था। उधर, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल प्रणव कुमार ने बताया है कि मुख्य सड़क पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिससे जांच में थोड़ी मुश्किल हो रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और साहस की हर तरफ तारीफ भी हो रही है।