तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
28-Jul-2025 12:35 PM
By First Bihar
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर मधुबनी जिले के लिए ऐतिहासिक सौगातें देकर यह साबित किया है कि उनके नेतृत्व में विकास केवल राजधानी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि राज्य के हर कोने, विशेषकर मिथिला और सीमांचल क्षेत्रों को बराबरी की भागीदारी दी जाती है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि ₹14.53 करोड़ की लागत से बनने वाला अंतरराज्यीय बस अड्डा वर्षों से लंबित एक मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और अब उसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
जेडीयू महासचिव रंजीत झा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि वे जो कहते हैं, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा भी करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मधुबनी पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बस अड्डे की घोषणा की थी और अब उन्होंने उसे ज़मीन पर उतार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में संकल्पों को योजनाओं और योजनाओं को परिणति तक पहुँचाने वाला नेतृत्व यदि कोई है, तो वह नीतीश कुमार हैं।
रंजीत झा ने यह भी कहा कि मधुबनी जिले को मिली ये योजनाएं—₹426 करोड़ की लागत से जीवछ कमला और पुरानी कमला नदी का पुनर्जीवन, ₹178 करोड़ की लागत से जयनगर शहीद चौक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण, ₹31.13 करोड़ की लागत से फुलहर स्थित मां सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल का पर्यटन विकास—मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और क्षेत्रीय संतुलन की नीति का परिणाम हैं।झा ने इस बात को रेखांकित किया कि इन योजनाओं की स्वीकृति और गति सुनिश्चित कराने में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय झा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि संजय झा ने निरंतर मधुबनी के हितों की बात सरकार के उच्च स्तर तक पहुँचाई और हर योजना के पीछे उनके प्रयासों की एक मजबूत बुनियाद है। उन्होंने संजय झा को मिथिला की अस्मिता का सशक्त प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जिस तत्परता, विनम्रता और गंभीरता से जनता के बीच कार्य करते हैं, वह उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता है।
रंजीत कुमार झा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और सांसद संजय झा के नेतृत्व में मधुबनी आने वाले वर्षों में पूर्वोत्तर बिहार का एक प्रमुख विकास केंद्र बनेगा और जनता को इस नई सोच और नई दिशा का व्यापक लाभ मिलेगा।