ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: बिहार के वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम का हाल देखिए.. सरकारी अस्पताल में मोबाइल की फ्लैश लाइट में कर दिया ऑपरेशन

Bihar News: मधुबनी सदर अस्पताल में बिजली कटने के बाद ऑपरेशन थिएटर में मोबाइल की रोशनी में मरीज का ऑपरेशन किया गया। वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई है और सुधार के निर्देश दिए हैं।

06-Jul-2025 04:51 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम भगवान भरोसे है। सरकार हर साल बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे अधिक खर्च करती है लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे काफी अलग नजर आती है। मधुबनी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है।


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मधुबनी सदर अस्पताल का है, जहां बिजली कटते ही ऑपरेशन थिएटर में मोबाइल की फ्लैश लाइट में मरीज का ऑपरेशन किया गया। हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैै, लेकिन यदि वीडियो सही है तो यह मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है।


इस वीडियो के सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और अविलंब व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि मॉडल अस्पताल कहे जाने वाले मधुबनी सदर अस्पताल में सुधार कितना होता है।


सदर अस्पताल में करोड़ों के आधुनिक उपकरण तो मौजूद हैं, लेकिन बिजली जाने पर इन्वर्टर जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं है। ऐसे में जनरेटर से बिजली आपूर्ति शुरू होने तक मरीजों को टॉर्च या मोबाइल की रोशनी में इलाज कराना पड़ता है। अब सवाल उठता है कि जब जान बचाने वाला अस्पताल खुद लापरवाही की वजह से जान जोखिम में डाल दे, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी