तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
04-Apr-2025 04:48 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के बेनीपट्टी में सड़क हादसे में एक 12 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मधुबनी स्टेट हाइवे 52 पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना अरेर थाना क्षेत्र की है जहां शुक्रवार की दोपहर जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद की ओर जा रहे मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र मोहम्मद दिलकश को अज्ञात वाहन चालक ने अरेर पुवारी टोल प्लाजा के पास जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलकश स्टेट हाइवे के किनारे जा गिरा। नमाज पढ़ने के बाद मुहल्ले के लोग घर लौट रहे थे तभी सड़क पर दिलकश की टोपी दिखी। हाइवे किनारे पड़े दिलकश पर नजर गयी तो उसे उठाने गये लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। इस खबर से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दिलकश तीन भाईयों में छोटा था। उसके पिता मोहम्मद इब्राहिम दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 साल के बच्चे दिलकश की मौत के बाद परिजनों ने बताया कि वह नमाज पढ़ने के लिए घर से मस्जिद के लिए निकला था। जबकि उसके अन्य साथी पहले ही मस्जिद जा चुके थे। उसे घर से निकलने में थोड़ी देर हो गई तो वह अकेले ही मस्जिद की ओर जाने लगा लेकिन वह मस्जिद नहीं पहुंचा। जब बाकि लोग नमाज के बाद घर लौट रहे थे तो देखा कि उसे किसी गाड़ी के ठोकर मार दी। घटना के आक्रोश में स्थानीय लोगों ने बेनीपट्टी मधुबनी स्टेट हाइवे 52 को जाम कर दिया। इसी क्रम में एक काफ़िले के साथ गुजर रही सुरक्षा वाहन भीड़ में घिर गई.. जिस पर लोगों ने तोड़फोड़ की..
वहीं तब तक घटना की जानकारी अरेर थाना को दी गई.. जानकारी मिलते ही मौके पर अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि दल बल के साथ पहुंची और भीड़ को शांत करने की कवायद में जुट गई.. साथ ही डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर बनीं हुई थी... इधर घटना को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था.. सड़क जाम रहने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई... स्थिति को देखते हुए मौके पर रहिका व बेनीपट्टी थाना के थानाध्यक्ष शिवशरण साह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.. जिसके बाद प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मध्यस्थता से जाम को खाली करवाया गया.. साथ ही शव को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई...
