तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
26-Mar-2025 08:07 PM
By First Bihar
MADHUBANI: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। यह कब किसकों हो जाए कोई नहीं जानता। जिसे प्रेम का रोग एक बार धर ले उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई ही देता है वो तो बस अपने ही जिद्द पर अड़ जाता है। ऐसा ही प्यार मधुबनी में एक इंटर फर्स्ट डिविजन से पास लड़की को अनपढ़ मजदूर से हुआ जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है।
हम बात कर रहे हैं मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुखराम दास के 23 साल के बेटे रोशन कुमार दास और रहिका थाना क्षेत्र के सूर्यदेव ठाकुर की बेटी 19 साल की मनीषा कुमारी की प्रेम कहानी की। दोनों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली।
मामला मधुबनी के पंडोल थाना क्षेत्र का है जहां दोनोंं ने काली मंदिर में जाकर शादी कर ली। इन दोनों की पहचान पहले इंस्टाग्राम पर हुई फिर बातचीत शुरू हो गयी। फिर दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आज इंटर पास लड़की ने एक मजदूर से शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं यही कारण हैं दोनों ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। आज मनीषा और रोशन के प्रेम प्रसंग की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
नई नवेली दुल्हन बनीं मनीषा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान रोशन से हुई थी। फिर दोनों ने मोबाइल नंबर आदान प्रदान किया जिसके बाद बातचीत दोनों की शुरू हो गयी। लुकछिप कर दोनों एक दूसरे से मिला भी करते थे। पिछले चार साल से दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था।
अब दोनों का एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया था। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और मंदिर पहुंच गये जहां दोनों ने एक दूसरे के गले में माला पहनाया और मांग में सिन्दूर देकर रोशन ने मनीषा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। मनीषा ने भी रोशन को अपना पति स्वीकारा। मां काली को सांक्षी मानते हुए दोनों ने हिन्दू रिति रिवाज से मंदिर में शादी रचाई। इस शादी से दोनों काफी खुश हैं। इस मौके पर मौजूद रोशन के दोस्तों ने शादी का वीडियो और फोटो भी लिया जो अब सामने आया है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट