मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख
12-Feb-2026 06:37 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में गृह विभाग की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में हैं। इसके बावजूद अपराधी बेलगाम हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले की है जहां बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां फैक्ट्री में घुसकर उद्योगपति भाइयों से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर मारपीट और चाकू से हमला कर दिया।
जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड की है जहां महारानी पेट्रोल पंप के पास स्थित फैन्सी पेपर कप पत्ता इंडस्ट्रीज के मालिकों को अपराधियों ने निशाना बनाया है। इस घटना के बाद डरे सहमे उद्योगपति भाइयों ने मधुबनी के नगर थाना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद मधुबनी एसपी ने थानाध्यक्ष को अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
फैंसी पत्ता उद्योग के मालिक अमित कुमार ने मधुबनी नगर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि बीते 8 फरवरी 2026 की रात्रि तकरीबन 9:00 बजे के आसपास रवि कुमार,खन्ना कुमार ,आलोक कुमार और कन्हैया कुमार पत्ता फैक्ट्री के अंदर पिस्टल लेकर घुस गये और गाली-गलौज करने लगे। 30 हजार रुपया महिना रंगदारी की मांग कर रहे थे। जिसके लिए हम लोग तैयार नहीं हुई। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
चाकू लगने के बाद वह चीखने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सभी मौके से फरार हो गये। अपराधियों ने जाते-जाते यह कहा कि 30 हजार रुपया प्रति महीना रंगदारी नहीं मिला तो पत्ता उद्योग कंपनी में आग लगाकर पूरा धंधा चौपट कर देंगे और जान से मार देंगे। घायल अमित का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में कराया गया। अमित और उसके भाई काफी डरे सहमे हुए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी 1 अमित कुमार और नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार को बदमाशों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।