ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / मधेपुरा में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य...

मधेपुरा में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलसे

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड 14 में गैस रिसाव से आग लगने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

25-Jan-2026 10:22 PM

By First Bihar

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्य बुरी तरह झुलस गये। घटना मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 की है जहां रविवार की देर शाम गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में मौजूद थे। मिथुन कुमार ने अपनी पत्नी मंजू कुमारी से चाय बनाने को कहा। जैसे ही मंजू कुमारी ने गैस चूल्हे पर माचिस जलाई, पहले से रेगुलेटर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। आशंका जताई जा रही है कि किसी बच्चे द्वारा पहले ही गैस रेगुलेटर ऑन कर दिया गया था।


इस हादसे में वार्ड 14 निवासी मिथुन कुमार, उनकी पत्नी मंजू कुमारी और मिथुन की भाभी आरती देवी झुलस गईं। घटना की जानकारी मिथुन की मां बिंदुल देवी ने दी। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।