ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / bihar / बिहार में आंधी ने मचाई तबाही: घर गिरने से दो महिला की मौत,...

बिहार में आंधी ने मचाई तबाही: घर गिरने से दो महिला की मौत, युवक की कटी गर्दन

15-May-2023 01:34 PM

By First Bihar

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा के कई जगहों पर आंधी-तूफान में तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है. वही एक 3 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. 


मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो महिला और एक युवक शामिल है. मृत युवक सुधीर का आंधी में टीन से गर्दन कट गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक दोनों महिला की पहचान अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेन्द्र मुसहर की पत्नी उमदा देवी एवं मजरहट वार्ड नंबर 14 निवासी कुलदीप मंडल की पत्नी अरहुलिया देवी के रूप में हुई है. दोनों महिला की घर गिरने से मौत हुई. 


वहीं तीन वर्षीय निशा कुमारी कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के हीरापट्टी वार्ड 14 निवासी प्रमोद मंडल की  बेटी है जो गंभीर रूप से घायल हो गई. बता दें आंधी आने की वजह से पेड़ और बिजली का खंभे गिरने सहित तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई. आंधी बारिश से मक्का, मूंग और आम-लीची को नुकसान हुआ है. तेज हवा और बारिश से कहीं कहीं बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई. शहरी क्षेत्र में 5 तो ग्रामीण इलाके में 12 घंटे तक बिजली बाधित रही. आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. आंधी में कई घरों के छप्पर समेत फूस के सैकड़ों घर उड़ गए.