ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / भाई की साली से रात में रोमांस करना लड़के को पड़ गया भारी,...

भाई की साली से रात में रोमांस करना लड़के को पड़ गया भारी, रंगे हाथ धराने पर लोगों ने करा दी शादी

19-Nov-2019 09:04 AM

SHEKHPURA: रात के अंधेरे में अपने भाई की साली से आंखें चार करना एक लड़के को महंगा पड़ गया. इश्क फरमाते दोनों को जब परिवार के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, तब उन्हें सात फेरों के बंधन में बांध दिया. गांव के लोगों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी. मामला शेखपुरा के बाउघाट गांव का है.


दरअसल लखीसराय के कछियाना गांव के रहने वाले राजकुमार का  शेखपुरा के बाउघाट गांव की रहने वाली कविता नाम की लड़की के साथ 4 साल से अफेयर था. लड़की उसके चचेरे भाई की साली है. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. अक्सर दोनों चोरी-छिपे मिलकर इश्क फरमाते थे. रात के अंधेरे में पिछले 6 महीने से युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आता था. जिसकी भनक किसी को नहीं लगी थी.


लेकिन बीती रात लड़की के भाई ने दोनों को साथ में देख लिया, फिर एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया. अहले सुबह इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया. युवक शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन लोगों के समझाने पर वह राजी हो गया. जिसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी.