Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
12-Apr-2020 07:13 PM
By saif ali
MUNGER : मुंगेर पुलिस द्वारा पूरे जिला में लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सघन अभियान चलाया गया। सुबह आठ बजे से ही सभी थानाध्यक्ष दल बल के साथ सड़कों पर उतर चुके थे। एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ और दोपहर बाद तक जारी रहा।एसपी ने खुद मुंगेर- लखीसराय जिला की सीमा पर खुद मोर्चा संभाला । एक साथ पूरे जिले में यह अभियान शुरू हुआ। इस दौरान 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसपी लिपि सिंह और सदर एएसपी हरिशंकर कुमार ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पूरे जिले में अभियान चलाया तो देखते ही देखते गाड़ियों की लाइन लग गयी।मुंगेर जिला के विभिन्न थाना द्वारा 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त किया गया तथा उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।जब्त की गई गाड़ियों के अलावा 57 मोटरसाइकिलों को जब्त कर 52,000 रूपए का जुर्माना भी किया गया।
लिपि सिंह ने बताया कि पूरे जिला में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान गाड़ियों को जब्त किया गया।जब्त गाड़ियों को थाना में रखकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक सवारों को थाना से जमानत दी गई है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरबसराय ओपी द्वारा सर्वाधिक 45 दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया। वासुदेवपुर ओपी की पुलिस द्वारा सत्ताईस दो पहिया वाहनों और एक चार चक्का वाहन को जब्त किया गया।
विभिन्न थानों द्वारा जब्त गाडियां
पूरबसराय ओपी 45
बासुदेवपुर ओपी 27
कोतवाली थाना 25
कासिम बाजार 21
जमालपुर 30
ईस्ट कॉलोनी 14
धरहरा 19
नया रामनगर 6
हेमजापुर 8
बरियारपुर 8
खड़गपुर 30
शामपुर 4
संग्रामपुर 18
तारापुर 30
असरगंज 4
गंगटा 5
एसपी ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पहले रोजाना माइकिंग कर सभी लोगों को बार बार चेतावनी दी जा चुकी थी। गश्त पर निकलने वाली पुलिस की गश्ती पार्टी द्वारा बार-बार प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी के बावजूद लोग सड़कों पर निकल रहे थे। रविवार होने के बावजूद काफी संख्या में लोग बिना मतलब सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील है कि अनावश्यक बहानेबाजी कर सड़कों पर नहीं निकलें और जितना संभव हो सके घर में ही रहें।