ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / bihar / लॉकडाउन में कोई भूखा न रह जाए, ECR ने 2000 लोगों को परोसा...

लॉकडाउन में कोई भूखा न रह जाए, ECR ने 2000 लोगों को परोसा मुफ्त भोजन

30-Mar-2020 09:25 PM

PATNA : कोरोना की महाआपदा के बीच हुए लॉकडाउन में मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। रेलवे भी मदद को लगातार आगे आ रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के सभी कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का एलान कर रखा है। इसके अलावे भी रेलवे अपने तरीके से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटी हुई है। पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी पहल करते हुए आज 2000 से ज्यादा लोगों को मुफ्त भोजन करवाया है। 


30 मार्च को रेल सुरक्षा बलों के द्वारा विभिन्न रेल मंडल के स्टेशनों के नजदीक रहने वाले लोगों को मुफ्त भोजन करवाया गया। आज लगभग 2223 जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया। सभी लोगों के लिए आईआरसीटीसी के द्वारा भोजन तैयार किया गया।


पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस संकट की घड़ी में पूर्व मध्य रेलवे अपनी जिम्मेवारियों को महसूस करते हुए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होनें बताया कि दानापुर रेल मंडल के आरा, राजेन्द्रनगर टर्मिनल, पटना, दानापुर, दिलदारनगर और किउल स्टेशनों समेत समस्तीपुर, सोनपुर और मुगलसराय  डिविजन के विभिन्न स्टेशनों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा गया। उन्होनें बताया कि आईआरसीटीसी द्वारा पूरी स्वच्छता के साथ भोजन पकाया जा रहा है। राजेश कुमार ने कहा कि रेलवे लगातार ऐसे अभियान चलाती रहेगी।