ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / लॉकडाउन में ड्यूटी के लिए टाल दी शादी, महिला सिपाही ने कायम की...

लॉकडाउन में ड्यूटी के लिए टाल दी शादी, महिला सिपाही ने कायम की मिसाल

01-May-2020 07:39 AM

BHAGALPUR :कोरोना का संकट बिहार में बरकरार है। यह जानलेवा महामारी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। वैश्विक महामारी कोरोना बिहार के अंदर तेजी से अपना पांव पसार रहा है। बुधवार को 37 नए मामले सामने आने के बाद गुरूवार को भी इसका कहर बिहार में थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 425 हो गया है। इस बीच कोरोना वारियर्स अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। ऐसे लोगों का कहानी सुन आप उन्हें सलाम करेंगे।


भागलपुर पुलिस लाइन में पिछले दो साल से तैनात प्रीति कुमारी का छेका आज ही के दिन होना था और वहीं आठ मई को उसकी शादी होने वाली थी। शादी का कार्ड भी छप चुका और तैयारियां भी जोरों पर थीं, लेकिन कोरोना महासंकट और लॉकडाउन के बीच प्रीति ने सब कुछ छोड़ कर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाना ज्यादा जरूरी समझा। प्रीति आज अपनी ड्यूटी निभा रही है। यहीं नहीं प्रीति ने ड्यूटी छोड़ अपने भाई के शादी में भी नहीं जाने की सोच रखी है जो कुछ दिनों बाद ही होने वाली है। 


रोहतास जिले के सेमरा गांव की रहने वाली प्रीति सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। प्रीति के पिता मुरली पासवान ने मजदूरी कर किसी तरह सबकी परवरिश की। साथ ही प्रीति को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। अपना और अपने भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए प्रीति ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। शुरुआती दिन संघर्ष में गुजरे और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लायी। 2018 में वह बिहार पुलिस के लिए चयनित हो गयी और बांका में ट्रेनिंग के बाद भागलपुर पुलिस लाइन में तैनाती हुई।