बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशीला एक्सप्रेस के आने से पहले 100 फीट लंबा शेड का छज्जा पोर्टिको में गिरा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई
18-Apr-2020 08:09 AM
PATNA: लॉकडाउन के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में बालू खनन का काम शुरू हो सकता है। केन्द्र सरकार के गाइडलाइन के बाद ग्रामीण इलाकों में निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए सरकारी कार्य विभागों ने बालू की मांग की है।सरकार अब बालू की किन इलाकों में जरूरत होगी इसका डाटा जुटा रही है।
केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से ग्रामीण इलाकों में निर्माण कार्यों को शुरू करने की इजाजत दी है। केन्द्र सरकार के इस फैसले के मद्देनजर इन कार्यों को अंजाम देने में बालू की जरूरत है। ऐसे में बिहार सरकार उन इलाकों का डाटा जुटा रही है जहां निर्माण कार्यों के लिए बालू की जरूरत है। सरकार 20 अप्रैल से पहले बालू खनन को शुरू करने के लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है।
बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों की तरफ से 20 अप्रैल के बाद लगभग बियालीस हजार परियोजनाओं पर काम शुरू करने की खबर मिल रही है। इनमे से अधिकतर काम को 16 जून को मॉनसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ज्यादातर निर्माण कार्यों के लिए बालू की जरूरत पड़ेगी। अभी पहले से स्टॉक किए गये बालू से काम तो शुरू हो जाएगा लेकिन पुराने स्टॉक के बूते ज्यादा दिनों तक काम जारी नहीं रखा जा सकता है।