अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-May-2020 07:25 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। भागलपुर से खबर है। नवगछिया में लॉकडाउन में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है।
नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहां पिकअप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई है। मौका-ए-वारदात पर चार लोगों की मौत हो गयी । हादसे के बाद हाहाकार मचा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची है। हादसे में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर हंगामा मचा हुआ है।
हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात नवगछिया एन एच 31 के खरीक चौक बाबा ट्रांसपोर्ट के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक दो ट्रक आपस में टकरा गई । इस घटना में नालंदा के दो और झारखंड के दो लोगों की मौके पर जान चली गई है । बताया जा है कि देर रात बिहपुर की तरफ से आ रही ट्रक का कटिहार से आ रही ट्रक से खरीक चौक समीप टक्कर हो गई । जिसमें नालंदा के गुंजन , सुनील कुमार व झारखंड के गोपाल पांडेय व उषा देवी की जान चली गई है । बताया जा रहा है कि गोपाल पांडे व उषा देवी पति पत्नी है और झारखंड से पटना जा रहे थे । स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिऐ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया है ,जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।