Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
24-Sep-2020 02:30 PM
PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत आगे बढ़ता नहीं देख लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा फैसला किया है. करीबी सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक के लोक जनशक्ति पार्टी जल्द ही अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है. लोजपा की तरफ से 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द ही सामने आ सकती है और इस पर एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी मुहर भी लगा दी है.
इतना ही नहीं करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के चिराग पासवान का नाम पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में शामिल होगा. चिराग पासवान अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दबाव में विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं. चिराग पासवान का नाम एलजेपी की तरफ से 101 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट में शामिल होगा पार्टी ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है. जेडीयू से टकराव के बीच एलजेपी ने फैसला किया है कि वह विधानसभा की 100 सीटों पर उम्मीदवार नहीं देगी. खास तौर पर बीजेपी के खिलाफ बीजेपी ने किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं देने का मन बनाया है.
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हो रही अटकलों के बीच एलजेपी प्रवक्ता संजय सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अब तक के पार्टी की बातचीत सीट शेयरिंग के मसले पर किसी भी सहयोगी दल से नहीं हुई है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान से सीट बंटवारे पर बीजेपी या जेडीयू के किसी भी नेता से कोई बातचीत नहीं हुई है. यह एलजेपी के प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर कहा है. प्रवक्ता ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर जो नंबर दिखाए जा रहे हैं, वह कहीं ना कहीं प्रायोजित हैं. एलजेपी का स्पष्ट तौर पर मानना है कि जब तक बीजेपी उनसे बातचीत नहीं करेगी, तब तक वह इस मसले पर कुछ भी नहीं बोलेंगे. उनकी पार्टी 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटी हुई है और अब उम्मीदवारों की सूची भी जल्द जारी होगी.