अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
10-Jun-2020 01:36 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।सीएम अभी बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं इस बीच नीतीश कुमार ने कहा कि पटेल साहब आप पानी पी लीजीए , आप बार-बार जम्हाई ले रहे हैं , हम सबको देखते रहते हैं। तो सभी चौंक गये।
नीतीश कुमार ने अचानक सुबोध पटेल को कुछ इसी अंदाज में टोका। नीतीश कुमार जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रुप से जुड़े थे। इसी दौरान उन्होनें एक नेता सुबोध पटेल को टोक दिया। दरअसल नेता जी नीतीश कुमार के साथ ऑनलाइन थे और बार-बार जम्हाई ले रहे थे। बार-बार नेता जी को जम्हाई लेता देख नीतीश कुमार ने उन्हें टोक दी दिया। कहा कि आपने थोड़ी ही देर में दस बार जम्हाई ले ली है। थोड़ा पानी पी लीजिए नींद गायब हो जाएगी। इसके साथ ही कहा उन्होनें कहा कि हम सब कुछ देखते रहते हैं, हमसे कुछ छिपा नहीं है।
इसके बाद नीतीश कुमार हंसते हुए आगे बढ़ गये और सरकार की उपलब्धियों को गिनाने लगे। नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं कि वो जनता के बीच एनडीए सरकार द्वारा किए गये 15 साल में विकास के कार्यों को बताएं। इसके साथ ही लालू-राबड़ी काल में किस तरह बिहार का विनाश हुआ, कैसे भष्टाचार कर लालू परिवार ने बिहार को बर्बाद किया, इसकी जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाएं।
बता दें कि 4 बजे भागलपुर और बांका के जेडीयू कार्यकर्ताओं से भी वो संवाद करेंगे। 5 बजे मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा व जमुई के नेताओं बात करने का सीएम का कार्यक्रम है।