ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / फादर्स डे पर लालू का अनोखा अंदाज: नाती-नातिन के बीच सत्तू बांटते दिखे...

फादर्स डे पर लालू का अनोखा अंदाज: नाती-नातिन के बीच सत्तू बांटते दिखे राजद सुप्रीमो

फादर्स डे के अवसर पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने अपने नाती-नातिन के साथ समय बिताया और उन्हें सत्तू खिलाया। लालू यादव का यह सादगीपूर्ण अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

15-Jun-2025 03:41 PM

By First Bihar

PATNA: फादर्स डे के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का एक अनोखा और दिल छू लेने वाला अंदाज देखने को मिला। इस खास दिन पर उन्होंने अपने नाती-नातिन के साथ वक्त बिताया और उन्हें सत्तू खिलाया, जिससे यह दिन और भी यादगार बन गया।


लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। एक वीडियो में बच्चे अपने नाना लालू प्रसाद यादव का पैर दबाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में लालू यादव बच्चों को सत्तू खिलाते दिख रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सत्तू लेने के लिए सभी बच्चे लाइन में लगे रहे। बगल में खड़ी नानी राबड़ी देवी बच्चों को लाइन में लगा रही हैं। रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, " न आइसक्रीम , न कैंडी, न चॉकलेट , न टॉफ़ी , न मिठाई नाना जी का सत्तू ही सबसे ज्यादा पसंद है बाल - मंडली को भाई..


रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि हम नन्हे - मुन्हों के सबसे अच्छे सच्चे दोस्त हमारे नाना उनके राजदुलारे हैं हम, सबसे प्यारे , सबसे न्यारे हमारे नाना खूब कहानियाँ सुनाते नाना, सबसे अनूठे हमारे नाना हम सबों का ख्याल रखते हमारे नाना दिल से बिल्कुल ही हम जैसे हमारे नाना आप जिएं हजारों साल नाना..


यह दृश्य लालू यादव के सरल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है, जो अपने परिवार के साथ विशेष पलों को साझा करने में विश्वास रखते हैं। उनकी यह पहल यह भी दिखाती है कि पारंपरिक और देसी खाद्य पदार्थों की ओर उनका झुकाव आज भी बरकरार है। लालू यादव का यह सत्तू बांटने का अंदाज न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके समर्थकों और जनता के लिए भी एक प्रेरणा है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फादर्स डे पर लालू यादव का यह अनोखा अंदाज यह साबित करता है कि वे राजनीति के साथ-साथ अपने परिवार के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।