CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
31-Dec-2025 02:40 PM
By First Bihar
PATNA: खरमास खत्म होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नए ठिकाने को लेकर चल रहा संशय अब काफी हद तक साफ होता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे बन रहे अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें कि पटना के महुआबाग में तो आलीशान बंगला बन ही रहा है वही वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे भी आवास बनकर लगभग तैयार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, इस नए आवास का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि घर के अंदर करीब दो दर्जन मजदूर लगातार काम में जुटे हुए हैं। यह आवास आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया जा रहा है, जिसमें पांच बेडरूम और दो बड़े हॉल बनाए जा रहे हैं। घर के बाहर एक बड़ा गार्डन एरिया भी विकसित किया जा रहा है, जहां फिलहाल पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है, ताकि परिसर को आकर्षक और सुंदर रूप दिया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि लालू यादव का एक और बंगला महुआ बाग इलाके में भी निर्माणाधीन है, लेकिन उसके पूरी तरह तैयार होने में अभी एक साल से अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में अंतरिम व्यवस्था के तौर पर खरमास के बाद वेटनरी कॉलेज के पीछे बन रहे इसी नए बंगले में उनके शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। इस आवास के ठीक पीछे उनके साले सुभाष यादव का मकान भी स्थित है।
जब फर्स्ट बिहार की टीम लालू यादव के संभावित नए पते पर पहुंची और घर के अंदर जाने की कोशिश की, तो मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने साफ कहा कि घर के अंदर वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है और यह उनकी नौकरी से जुड़ा मामला है। इससे यह संकेत मिलता है कि नए आवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि खरमास के बाद लालू प्रसाद यादव औपचारिक रूप से इसी नए आवास में शिफ्ट होते हैं या किसी अन्य विकल्प पर फैसला लिया जाता है।
पटन से प्रेम राज की रिपोर्ट