बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार
06-Nov-2021 06:56 AM
PATNA : ज्यादा दिनों की बात नहीं है जब पूरे देश में लालू-राबड़ी आवास में होने वाले छठ पूजा की चर्चा हुआ करती थी. लेकिन पिछले कई सालों की तरह इस साल भी लालू यादव के आवास में छठ के मौके पर रौनन नहीं दिखेगी. पूर्व सीएम राबडी देवी इस साल छठ नहीं करेंगी. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री आवास में छठी मईया के गीत गूंजेगे.
सीएम हाउस में छठ होगा
मुख्यमंत्री आवास से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस साल भी एक अणे मार्ग में छठ महापर्व का आयोजन होगा.पिछले कई सालों से सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी, भतीजी और बहन के परिवार के सदस्य छठ पूजा करते मुख्यमंत्री आवास में छठ को लेकर कोई खास आय़ोजन नहीं हुआ था. हालांकि उससे पहले बड़ी संख्या में लोग सीएम आवास जाकर छठ के खरना का प्रसाद ग्रहण करते रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले साल सिर्फ परिवार के लोग ही छठ पूजा में शामिल रहे.
लालू-राबडी आवास में पसरा रहेगा सन्नाटा
एक दौर में बिहार का छठ लालू-राबडी के कारण भी चर्चित हुआ था. राबड़ी देवी का छठ पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बनता था. लेकिन इस बार पटना के लालू-राबडी आवास पर छठ पूजा नहीं होगा. राबड़ी देवी लालू यादव के साथ दिल्ली में हैं. लालू यादव पटना आये थे लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली लौट गये हैं. वहां उनका इलाज हो रहा है. तेजस्वी भी दिल्ली में हैं. उनके परिवार के नजदीकी लोग बता रहे हैं कि राबडी देवी इस बार भी छठ नहीं करने जा रही हैं.