खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Jan-2020 07:59 AM
PATNA: नये साल के पहले दिन सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर कई लोगों से मुलाकात की और उन्हें बधाईयां भी दी. लोगों और नेताओं से नये साल की बधाई स्वीकारने के बाद सीएम हाउस में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. नीतीश कुमार जब बिहार के सीएम बनकर साल 2006 में 1 अणे मार्ग पहुंचे, तब की पुरानी यादों को उन्होंने ताजा करते हुआ उनका जिक्र किया.
सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि जब साल 2006 में वो सीएम हाउस में जब रहने आए थे, तब वहां के हालात कैसे थे. नीतीश कुमार ने इन सभी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि 1 अणे मार्ग को छोड़ते वक्त आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास के कैंपस से 2 फीट मिट्टी ले गये थे. इसके साथ ही घर की दीवारों पर कई जगह छोटी-छोटी पुड़िया भी रखकर गये थे.
नीतीश कुमार ने कहा कि 'हम तो समझ ही नहीं पाए थे कि इसका क्या मतलब है. लालू प्रसाद ने बाद में खुद हंसते हुए कहा था कि वो सीएम हाउस में भूत छोड़कर आए थे.' सीएम ने कहा कि वो इन सब बातों को नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा कि टोना-टोटका और अंधविश्वास ये सब बेकार की बाते हैं.