पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
25-Jun-2025 05:35 PM
By First Bihar
BHOJPUR: राज्य में बदलाव की लहर को मजबूती देते हुए राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शुक्रवार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जिस बिहार में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है, वहां की सरकार बेरोजगारी फैलाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब वक्त आ गया है कि युवाओं को आगे आना होगा और बिहार में नई सोच, नई सरकार की नींव रखनी होगी।
उन्होंने 26 जून को पटना के बापू सभागार में राजद द्वारा आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कुंवर सेना, राष्ट्रीय जनता दल की इस पहल का समर्थन करती है और हमारे संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एक समृद्ध, स्वाभिमानी और न्यायपूर्ण बिहार के निर्माण की सोच को साकार करें।
निर्मल सिंह ने यह भी कहा कि बिहार का ऐतिहासिक वैभव फिर लौटाना है, तो इसके लिए युवाओं को निर्णायक भूमिका में आना होगा। नई सरकार के बिना नया बिहार संभव नहीं। इधर भोजपुर से राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने मीडिया के माध्यम से आभार जताया और कहा कि "मीडिया के माध्यम से राजद की आवाज़ जन-जन तक पहुँची है, यही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनी है।"
रामबाबू सिंह ने बताया कि भोजपुर से 1600 गाड़ियों में युवाओं का काफिला 26 जून को पटना के लिए रवाना होगा और राजधानी को युवाओं से पाट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बस चुनाव की तारीख की घोषणा हो, भोजपुर का हर युवा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट का सटीक इस्तेमाल करेगा। 26 जून का संवाद कार्यक्रम इस बदलाव का आईना होगा और वहीं से बिहार को उसके नए मुख्यमंत्री की झलक मिलेगी।