अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-May-2020 09:50 AM
NALANDA : नालंदा जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो चुकी है।जिले में कोरोना का खौफ सर चढ़ कर बोल रहा है। यूपी के कानपुर जिले से लौटे युवक ने राजगीरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।शुक्रवार को जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के करमूबीघा गांव के 30 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के घर से ससुराल तक हड़कंप मच गया है। दोनों गावों मे कोरोना का डर लोगों को सताने लगा है।
संक्रमित युवक कानपुर से 28 अप्रैल को लौटने के बाद बिना जांच कराए ही सीधा अपने घर लोदीपुर पंचायत के करमुबीघा गांव चला आया था। बाद में युवक को प्रशासन और पुलिस ने क्वारंटाइन करवाते हुए उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा था। कोरोना संक्रमित युवक कानपुर की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। गांव वालों के मुताबिक पीड़ित ने गांव लौटने पर बिना जांच कराए ही पूरी रात अपने घर पर बिताई। फिर 29 अप्रैल की सुबह खुदागंज थानाक्षेत्र के सीड़ारी गांव में अपनी ससुराल भी चला गया। बताया जाता है कि वह 30 अप्रैल की सुबह फिर से वह अपने गांव करमुबीघा पहुंचा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा छबिलापुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने लोदी पंचायत क्षेत्र के स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन ले जाकर उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया।
कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने करमूबीघा गांव निवासी संक्रमित युवक को सदर अस्पताल बिहारशरीफ आइसोलेशन वार्ड तथा उसके परिवार को भी इसी अस्पताल में जांच के लिए रखा है। करमुबीघा गांव को सील करने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। साथ ही संक्रमित के संपर्क भी तलाशे जा रहे हैं।